दतिया कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र षड्यंत्रपूर्वक निरस्त किया -------अशोक दांगी बगदा।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र षड्यंत्रपूर्वक निरस्त किया -------अशोक दांगी बगदा*
दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र कथित रूप से षड्यंत्रपूर्वक निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में बुधवार को 11 बजे से शाम 4 बजे तक गांधी पार्क किला चौक पर उपवास धरना आयोजित किया गया
संचालन अमरीश वाल्मीक ने किया आभार रेखा अहिरवार ने किया।
धरने में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में राज्यसभा निर्वाचन में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पर्चा भाजपा सरकार के इशारे पर खारिज कर लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटने का जो कृत्य किया गया है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा भाजपा सरकार के इशारे पर पहले SIR के बहाने बोट चोरी की अलग अलग हथकंडे अपनाने वाले अब कुर्सी की चोरी राज्यसभा के चुनाव में भी अपनाने लगे हैं एक तरफ महिला हितैषी खुद को बताते हैं दूसरी तरफ मीनाक्षी नटराजन का पर्चा भाजपा सरकार के इशारे पर खारिज कर खुशी मानते हैं यह बहुत स्पष्ट है कि उनकी रीति नीति क्या है हमारे देश के सामने गंभीर समस्या है आज देश में लोकतंत्र पूरी तरह खतरे में है इस अवसर पर उपवास धरना में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर,अजय शुक्ला,पातीराम पाल फौजी, नारायण बाबूजी,गुड्डी जाटव, रामदास उत्साही,सी एल बौद्ध, गगन गुप्ता,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,प्रेम नारायण कुशवाह, अमरीश बाल्मीकि,बी एल केन, जामित्री दादौरिया,एड रमा वेश्य रेखा अहिरवार,शांति कुशवाहा, पवन वेडर,माखन बाबूजी,उत्तम कुशवाह,प्रवेंद्र गुर्जर,मोहन कुशवाहा,बालवीर कुशवाहा दयाराम झस्या,मंगल सिंह लल्ला,स्वदेश अहिरवार,डॉ सुदामा जाटव,सीताराम अहिरवार,सुरेश झा,संतोष गौतम,विजय गौतम,राकेश अहिरवार,राजाराम अहिरवार, एवं जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment