*पूर्व मंत्री भगवान सिह यादव ने दतिया उपचुनाव को लेकर सहकारिता कांग्रेस की बैठक चंदन बाबूजी के निवास पर ली*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के किले पर पहुंचकर भगवान सिह यादव पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष,म.प्र.कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिह को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया इसके बाद सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष चंदन सिह बाबूजी के निवास पर सहकारिता कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भगवान सिह यादव रहें। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक प्रदीप गुर्जर नें की जिला कांग्रेस सहकारिता के समस्त पदाधिकाओं से पूर्व मंत्री भगवान सिह यादव नें कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिह के लिए तन-मन-धन से सहयोग करना है ओर 13.07.26 को होने वाली आमसभा में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव,चंदन सिह बाबूजी,ठाकुर दास सिह, श्रीराम शर्मा,दतिया कांग्रेस प्रभारी दशरथ सिह गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,नरेंद्र यादव भांडेर,नरेंद्र शर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस ग्वालियर,सौरभ राजपूत, बनमाली राजपूत,अनुराग यादव,रामशरण सिह,राम लखन सेन आदि उपस्थित रहे

Comments