KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
‘दतिया भारत को जानो’ प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह, दतिया के 1000 छात्र हुए शामिल
दतिया भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में दतिया जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 1000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोमवार, 31 अगस्त को भारत विकास परिषद शाखा दतिया के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत से जुड़े प्रश्नों का उत्साह के साथ सामना किया। आयोजन को सफल बनाने में केंद्रीय विद्यालय में नितिन गुगौरिया, बल्लभ अग्रवाल, अनिल खरे, अमित गुगौरिया, रश्मि कटारे एवं पिंकी यादव; सरस्वती स्कूल बुंदेला कॉलोनी में राजेंद्र बिलैया, रमेश इटौरिया, राजेश साहू एवं मनोज डोगरा; सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ में चक्रेश जैन, मोहन गुप्ता, गिरीश गुप्ता एवं राकेश रूसिया सहित विभिन्न विद्यालयों के परिषद सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अलावा हंसवाहिनी विद्यानिकेतन में डॉ. रमेश गुप्ता, संजय यादव एवं सुमित शर्मा, होलीपुरा कन्या हाई स्कूल में राधागोविंद साहू एवं जितेंद्र श्रीवास्तव तथा भद्रावती स्कूल भांडेर में वीरेंद्र शर्मा एवं शेखर साहू ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।कार्यक्रम संयोजक राकेश रूसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रश्न मंच के माध्यम से आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अक्टूबर में फाइनल परिणाम घोषित होने के बाद चयनित प्रतिभागियों को भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष संजीव नाहर के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दिल्ली भेजा जाएगा । आयोजन के दौरान विद्यालयों के शिक्षकगण एवं भारत विकास परिषद के सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के इतिहास, संस्कृति और विरासत के प्रति ज्ञान, गौरव एवं जागरूकता विकसित करना है।

Comments
Post a Comment