दतिया- शारदा हाई स्कूल राजघाट कॉलोनी में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एरोबिक्स योग खेल सत्र का आयोजन किया गया

शारदा हाई स्कूल राजघाट कॉलोनी में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एरोबिक्स योग खेल सत्र का आयोजन किया गया शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है तो एक घंटा खेलो पर भी ध्यान दें- सुनील कुशवाह फिटनेस का डोज एक घंटा रोज खेलने चाहिए - स़ंजय रावत खेल समन्वयक
दतिया- आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया द्वारा सेवा ही संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज शारदा हाईस्कूल राजघाट कॉलोनी दतिया में योग और एरोबिक्स खेल सत्र का आयोजन माननीय कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जी दिशा निर्देशन में जबकि जिला खेल अधिकारी जोसेफ बाक्सला जी के मार्गदर्शन किया गया जिसमें लगभग 150 से अधिक छात्राओं ने एरोबिक्स फिजिकल फिटनेस सत्र में भागीदारी की अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर सुनील सिंह कुशवाह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा के शिक्षा के साथ-साथ एक घंटा प्रतिदिन खेलों का भी बच्चे अभ्यास करें खेलों से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है खेल हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है इस अवसर पर खेल विभाग की युवा समन्वयक संजय रावत ने भी खेल विभाग की योजनाओं के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया और कहा के फिटनेस का डोज एक घंटा रोज हर छात्र को लेना चाहिए अगर आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना है प्रतिदिन एक घंटा एरोबिक फिजिकल फिटनेस योग एक्सरसाइज पर अपना विशेष ध्यान दें कार्यक्रम में विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर अतुल चतुर्वेदी और वरिष्ठ साहित्य कर अरुण कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा उपस्थित छात्रों को विकसित भारत युथ लीडर डायलॉग सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन हेतु पंपलेट वितरण किया रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बताइए

Comments