*20 मरीजों की निःशुल्क डिजिटल नाड़ी परीक्षा के साथ न्यूरो एवं स्पाइन समस्याओं की जांच कर निशुल्क औषधि वितरण भी किया गया*
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
प्रधान संपादक साहिल खान
*20 मरीजों की निःशुल्क डिजिटल नाड़ी परीक्षा के साथ न्यूरो एवं स्पाइन समस्याओं की जांच कर आयुर्वेदिक परामर्श दिया गया। एवं साथ ही निशुल्क औषधि वितरण भी किया गया*
*भोपाल- सहकार नगर, त्रिलंगा* स्थित *माधव आयुर्वेद,वेलनेस एंड पंचकर्म सेंटर* द्वारा रविवार 27 सितंबर को निःशुल्क न्यूरो एवं स्पाइन परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में न्यूरो एवं स्पाइन से संबंधित समस्याओं से पीड़ित 20 मरीजों का निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार किया गया।
शिविर में कमर दर्द,गर्दन दर्द, साइटिका,स्लिप डिस्क/डिस्क प्रोलैप्स,नसों में दर्द एवं झनझनाहट,मांसपेशियों में जकड़न,माइग्रेन एवं सिरदर्द तथा पैरालिसिस के बाद की देखभाल जैसी समस्याओं को लेकर मरीज पहुंचे।
शिविर के दौरान मरीजों की *डिजिटल नाड़ी परीक्षा* भी निःशुल्क की गई। नाड़ी परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर मरीजों को उनकी समस्या के अनुरूप आयुर्वेदिक उपचार, आहार-विहार संबंधी मार्गदर्शन तथा आवश्यक औषधियां निःशुल्क प्रदान की गईं।
माधव आयुर्वेद की ओर से बताया गया कि शिविर का उद्देश्य न्यूरो एवं स्पाइन से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जानकारी उपलब्ध कराना है। मरीजों को नियमित दिनचर्या,उचित आहार-विहार एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।
*आयोजक*
*डा.अनूप श्रीवास्तव,*
*माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्म सेंटर*,E8/45, सहकार नगर,त्रिलंगा,भोपाल में आयोजित इस शिविर में मरीजों ने निःशुल्क परामर्श एवं डिजिटल नाड़ी परीक्षण की सुविधा का लाभ लिया।
Comments
Post a Comment