KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
सेवढ़ा। माता रतनगढ़ वाली मंदिर, ग्राम पाली, तहसील सेवढ़ा, जिला दतिया में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। विशेष पर्व एवं नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू आवागमन को लेकर माँ रतनगढ़ सेवा समिति द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मंदिर परिसर में पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बढ़ती वाहन संख्या को देखते हुए वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाता है, ताकि मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति न बने।
*20 वर्षों से अपनाई जा रही पार्किंग ठेका प्रक्रिया*
समिति ने बताया कि चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि एवं दीपावली दूज के मेलों के दौरान वाहनों की संख्या काफी बढ़ जाती है। *यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए समिति द्वारा समाचार-पत्रों में विधिवत इश्तहार एवं निविदा प्रकाशित कर वार्षिक पार्किंग ठेका दिया जाता है। समिति के अनुसार यह प्रक्रिया पिछले लगभग 20 वर्षों से निरंतर अपनाई जा रही है। दर बोर्ड लगाए गए हैं निर्धारित शुल्क के अनुसार दो और तीन पहिया वाहनों के लिए 10 रुपए, जबकि चार पहिया एवं बड़े वाहनों के लिए 20 रुपए शुल्क तय किया गया है।*
मंदिर परिसर की पार्किंग को ऊपरी एवं निचले दो हिस्सों में व्यवस्थित किया गया है। निर्धारित पार्किंग शुल्क की जानकारी श्रद्धालुओं को देने के लिए परिसर में विभिन्न स्थानों पर दर-सूची के बोर्ड लगाए गए हैं तथा पार्किंग शुल्क के बदले विधिवत रसीद भी दी जाती है।
*वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा*
समिति ने बताया कि वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। ऊपरी परिसर की सीमित क्षमता के अनुसार ऐसे श्रद्धालुओं के लिए विशेष निःशुल्क टोकन व्यवस्था रखी गई है, ताकि उन्हें मंदिर दर्शन में यथासंभव सुविधा मिल सके।
*मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जा रही है। इससे असामाजिक तत्वों एवं अव्यवस्थित गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी।*
*सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से दूर रहने की अपील*
समिति ने सोशल मीडिया पर पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रसारित हो रही विभिन्न सूचनाओं को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्किंग व्यवस्था निर्धारित प्रक्रिया एवं पारदर्शिता के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही है।
समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन एवं समिति द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल और यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़े करें।
समिति ने कहा कि कुछ *असामाजिक तत्व निजी स्वार्थ के लिए सोशल मीडिया पर पार्किंग व्यवस्था को लेकर भ्रामक एवं निराधार खबरें प्रसारित कर रहे हैं।* समिति ने लोगों से ऐसी खबरों से दूर रहने तथा मंदिर की पवित्रता एवं मर्यादा बनाए रखने की अपील की है।
*माता रतनगढ़ सेवा समिति, सेंवढ़ा, जिला दतिया ने श्रद्धालुओं के उचित सुझाव एवं शिकायतों का स्वागत करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का नियमानुसार निराकरण किया जाता रहेगा।*

Comments
Post a Comment