दतिया में पार्षद पद के लिए होगा उप चुनाव।*


KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*दतिया में पार्षद पद के लिए होगा उप चुनाव वार्ड नम्बर एक के पार्षद पद के लिए होगा उपचुनाव। *पूर्व पार्षद कल्लू कुशवाहा की मृत्यु के बाद रिक्त हुई थी सीट।* उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम। *8 सितंबर को आरक्षण के संबंध में प्रकाशित होगी सूचना।* 15 सितम्बर होगी नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि। *16 सितम्बर को होगी नाम निर्देशन पत्रों की जांच।* 18 सितम्बर को नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे अभ्यर्थी। 18 सितम्बर को ही मिलेंगे चुनाव चिन्ह। *29 सितंबर  को होगा मतदान और 3 अक्टूबर को होगी मतगणना।* निर्वाचन की घोषणा के साथ ही निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू। *निर्वाचन परिणाम की घोषणा होने तक प्रभावशील रहेगी,आदर्श आचार संहिता।*

Comments