बघावली में दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुए दतिया विधायक घनश्याम सिंह

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बघावली स्थित दाने बाबा के स्थान पर श्री राघवेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा  आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दतिया विधायक घनश्याम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
उन्होंने अखाड़े में दूर-दूर से कुश्ती लड़ने आए पहलवानों एवं हिंदुस्तान केसरी रामेश्वर पहलवान  की कुश्ती के जोर शुरू कराए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता आयोजन समिति के सदस्यों श्री राघवेंद्र सिंह गुर्जर एवं पूर्व सरपंच मोहन सिंह गुर्जर ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर श्री सिंह का फूल मालाएँ पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। श्री सिंह ने दंगल प्रतियोगिता में उपस्थित साधु संतों का अभिवादन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संगठन महामंत्री नरेंद्र गुर्जर,  सेवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशराज कुशवाहा ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह गुर्जर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दतिया ग्रामीण केपी यादव,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सेवड़ा बादशाह खान, दतिया जिला कांग्रेस महासचिव आशीष तिवारी,पूर्व जनपद अध्यक्ष दतिया अशोक दांगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसमंत सिंह बघेल, जयेन्द्र सिंह गुर्जर इत्यादि जन उपस्थित रहे।

Comments