समाज के लिए अपना योगदान देने वालों को समाज हमेशा याद करता हैं- घनश्याम सिंह, विधायक

KHABAR AAOTAK NEWS INDIA समाज के लिए अपना योगदान देने वालों को समाज हमेशा याद करता हैं- घनश्याम सिंह, विधायक ग्राम बरधुबा में धनीराम मिश्रा के विदाई समारोह में शामिल हुए दतिया विधायक
दतिया। व्यक्ति अपने और परिवार के विकास के लिए बहुत कुछ करता हैं लेकिन जो व्यक्ति समाज के विकास व समाज को दिशा देने में अपना योगदान देता हैं, समाज उसे हमेशा याद करता हैं। यह विचार दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने मंगलवार को बसई क्षेत्र के ग्राम बरधुबा में पंचायत सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए धनीराम मिश्रा जी की विदाई समारोह में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ग्राम बरधुबा सहित बसई क्षेत्र में श्री धनीराम मिश्रा जी एवं उनके भाई पूर्व जनपद सदस्य मूलचन्द्र मिश्रा जी के सामाजिक योगदान को याद किया जाएगा। मैं सेवानिवृत्त पर श्री धनीराम मिश्रा जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। वह निरंतर सक्रिय रहकर समाज को जागरूक करने का कार्य पूरे उत्साह से करते रहे। कार्यक्रम के आरंभ में श्री सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर श्री धनीराम मिश्रा जी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दतिया महाराजा अरुणादित्य देव, वरिष्ठ नेता अवधेश नायक, पिछोर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अरविंद लोधी, लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ सरनाम सिंह लोधी, अशोक दांगी पूर्व जनपद अध्यक्ष, आनन्द शर्मा, महासचिव जिला कांग्रेस, वनमाली पाल, प्रताप यादव पूर्व सरपंच, दीपेंद्र पुरोहित,केपी यादव, सुरेश अहिरवार, संतोष चौबे, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments