KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्रधान संपादक साहिल खान
शिवपुरी कोतवाली पुलिस व्दारा सिंहनिवास क्षेत्र में गोलीबारी कर दहशत फेलाने वाले हत्या के प्रयास के 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त दो फोरव्हीलर गाड़ी, एक रायफल व देशी कट्टा, लोहांगी सरिया व डण्डे जप्त किये।

दिनांक 27.04.26 को फरियादी जयसिंह पुत्र कंचन रावत उम्र 39 साल नि0 सिंहनिवास ने आरोपीगण प्रमोद रावत, प्रभात रावत, प्रकट रावत, रोहित धाकड, दुष्यंत धाकड, दीपक रावत, राजकुमार रावत, पवन रावत, अरुण उर्फ छोटू रावत, रवि जाट, आदित्य उपाध्याय, अंकेश दीक्षित व्दारा एक राय होकर गंदी गंदी गालिया देने, लोहांगी, सरिया, डण्डा से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने तथा 315 बोर की बंदूक व पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायर करने की रिपोर्ट की जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अप0क्र0 326/26 धारा 109(1),332 (बी), 296 (ए), 351(3), 115(2), 191(2), 193(3), 190 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया घटना के बाद से सिंहनिवास क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा आरोपीगण की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा आरोपीगण की गिर० हेतु अलग-अलग टीमें बनायी गयी एवं आरोपियो के निवास स्थान व संभावित ठिकानो पर दबिश दी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 27.04.26 को विश्वसनीय सूत्रो से ज्ञात हुआ कि 05 आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी 13-जेटी-6327 से भागने की फिराक में सिंहनिवास पुल के आगे फोरलेन पर खडे हुये है जो पुलिस टीम व्दारा फोरलेन पर सूचना के आधार पर काली स्कॉर्पियो में बैठे हुये पांच लोगो रोहित धाकड पुत्र मस्तराम धाकड उम्र 22 साल नि0 राठखेडा, दुष्यंत धाकड पुत्र पुरुषोत्तम धाकड उम्र 22 साल नि0 ठर्रा थाना सिरसौद, आदित्य उपाध्याय पुत्र नंदकिशोर उपाध्याय उम्र 23 साल नि0 न्यू रेल्वे कालोनी शिवपुरी, राजकुमार रावत पुत्र बादाम रावत उम्र 28 साल नि0 सिंहनिवास , रवि जाट पुत्र सुन्दर सिंह जाट उम्र 32 साल नि0 सिंहनिवास को लैया ढावा के आगे फोरलेन बायपास के किनारे खाली जगह से मय काले रंग की स्कॉर्पीयो गाडी क्रमांक एमपी 13 जेडटी 6327 एवं घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा आरोपी रोहित धाकड से व अन्य आरोपीगण को कुल्हाडी, डण्डे, लोहागी के साथ गिरफ्तार किया जो प्रकरण में धारा 25(1) (बी) आर्म्स एक्ट की इजाफा की गयी बाद दिनांक 27.04.26 को ही प्रकरण के आरोपीगण प्रकट रावत पुत्र स्वं. करन सिंह रावत उम्र 31 साल नि सिंहनिवास दीपक रावत पुत्र निर्पत रावत उम्र 26 साल नि0 नेतवास थाना कोलारस, पवन रावत पुत्र केदार रावत उम्र 20 साल नि० सिंहनिवास, अरुण उर्फ छोटू रावत पुत्र सरदार रावत उम्र 21 साल नि0 सिंहनिवास को रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास से मय सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 33सी 8179 व घटना में प्रयुक्त बैसबॉल बेट, लोहे की रोड एवं लोहागी के साथ गिरफ्तार किया गया तथा घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त एक रायफल बन्दूक 315 बोर की जिस पर AB05-2891-315-1975 लिखा हुआ है एवं मौके पर तीन चले हुये खाली खोखे व 315 बोर के 4 जिन्दा राउण्ड जप्त किये गय रायफल पर अंकित नम्बर के आधार पर रायफल के लायसेन्सदार के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही प्रकरण में जानकारी प्राप्त उपरान्त कार्यवाही की जावेगी प्रकरण में फरार आरोपीगणो की सरगर्मी से तलाश की गयी आरोपीगण को तत्काल कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया आरोपीगण व्दारा रात्रि के समय फायरिंग की गयी थी जो घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुयी थी आमजन में भय का माहौल था कोतवाली पुलिस व्दारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्वयाही की गयी एवं पुलिस व्दारा लगातार सिंहनिवास गांव में पेट्रोलिंग की जा रही है एवं किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति को रोकने के लिये सतत निगरानी रखी जा रही है आरोपी प्रकट रावत पर पूर्व से हत्या के प्रयास व मारपीट के कई अपराध पंजीबध्द है एवं रोहित धाकड के विरुध्द मारपीट के पूर्व से अपराध दर्ज है।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० आदित्य प्रताप सिंह राजावत, उनि सुमित शर्मा, उनि० अमित चतुर्वेदी, उनि० रामेन्द्र चौहान, सउनि० प्रवीण त्रिवेदी, सउनि) आविद खांन, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 797 संतोष बैस, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 570 विनय सिंह, प्र.आर. 489 जितेन्द्र रायपुरिया, आर. 528 महेन्द्र तोमर, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. 1032 अजय यादव, आर. 631 अजय यादव, आर. चालक विक्रम धाकड की विशेष भूमिका रही।
Comments
Post a Comment