KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया- दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किला परिसर स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह में दतिया के प्रतिभावान खिलाड़ी तेज गेंदबाज अक्षय शर्मा जो कि लगातर तीन वर्ष से मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तथा इस वर्ष होने वाले मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के लिए जबलपुर रॉयल द्वारा 1.20 लाख में अपनी टीम के लिए अनुबंध करने पर दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक घनश्याम सिंह द्वारा अक्षय शर्मा को स्पाइक शूज प्रदान कर पुरस्कृत किया.
साथ ही एसोसिएशन की अंडर-18 गर्ल्स की क्रिकेट टीम ने भी कमाल का प्रदर्शन कर ग्वालियर में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में उप विजेता होने की उपलब्धी हासिल की उक्त उप विजेता ट्रॉफी गर्ल्स टीम की सभी खिलाड़ियों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष को सौपी l
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में घनश्याम सिंह ने इन उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि अक्षय शर्मा के अंदर वह प्रतिभा है जो कि उसे और आगे ले जाएगी, आज वह एम पीएल खेल रहा कल वह आई पी एल एवं रणजी खेल कर दतिया का नाम रोशन करेगा.
गर्ल्स टीम को बधाई देते हुए श्री सिंह ने कहा कि दतिया में पहली बार गर्ल्स क्रिकेट टीम का गठन एसोसिएशन द्वारा किया गया और हमारी बच्चियों ने कमाल का प्रदर्शन कर फ़ाइनल में पहुँच कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया जिसके लिए टीम एवं टीम के कोच बधाई के हकदार हैं और मुझे विश्वास है कि हमारी बेटियां आगे इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी.
इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव संतोष लिटौरिया ने बताया कि गर्ल्स की टीम को पूर्व में खेल सामाग्री [तीन किट बैग] एवं सभी खिलाड़ियों को टी शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है l
प्रोग्राम का संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी बालकृष्ण यादव द्वारा किया गया. इस अवसर पर पंकज भट्ट, विशाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र घनगोरिया, संतोष सेन, सत्यनारायण शास्त्री, प्रेरणा राजा तथा टीम के सदस्य उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment