पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी जिलों मे जप्त 19.43 क्विंटल मादक पदार्थ कीमती 05 करोड़ 24 लाख के करीब जे०के० सीमेंट लिमिटेड अमानगंज पन्ना में नष्ट किया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
प्रधान संपादक साहिल खान 

शिवपुरी,एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व टीम द्वारा ग्वालियर रेंज के जिलों मे जप्त 19.43 क्विंटल मादक पदार्थ कीमती 05 करोड़ 24 लाख 82 हजार रूपये का विनष्टीकरण जे०के० सीमेंट लिमिटेड अमानगंज पन्ना में किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के "नशा मुक्त भारत" विजन को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक  मध्यप्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ प्रदेशव्यापी एनडीपीएस के तहत कार्यवाही को ओर अधिक तेज कर दिया है। 01 अप्रैल 2026 से राज्य में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसका लक्ष्य नशीले पदार्थों की आपूर्ति और मांग को पूरी तरह खत्म करना है।
उक्त अनुक्रम में पुलिस महानिदेशक  मध्यप्रदेश भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन के मार्गदर्शन में ग्वालियर रेंज के अधीनस्थ जिलों में जप्त किए मादक पदार्थों का विनष्टीकरण करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज की अध्यक्षता में ड्रग विनष्टीकरण समिति का गठन किया गया है एवं अधीनस्थ पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी तथा पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। 
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 17/04/2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज  पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर, की उपस्थिति तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर एवं पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा भेजे गये प्रतिनिधियों एवं वैज्ञानिक अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर की उपस्थिति में ग्वालियर रेंज के अधीनस्थ जिलों के 76 प्रकरणों में जप्त 1823.92 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 3,64,78,400/- रूपये, 1.483 किलोग्राम 17 मि.ग्रा. स्मैक कीमती लगभग 1,48,30,170/- रूपये, 117.347 किलोग्राम डोडा चूरा कीमती लगभग 11,73,470/- रूपये *कुल 19 क्विंटल 43 किलो मादक पदार्थों कीमती लगभग 05 करोड़ 24 लाख 82 हजार रूपये* का  का जे. के. सीमेंट फैक्ट्री, अमानगंज, जिला पन्ना में विनष्टीकरण किया गया।
उक्त विनष्टिकरण में जिला शिवपुरी के 06 प्रकरणों मे 27.406 किलोग्राम गांजा कीमती 2,04200 रुपये, 14 प्रकरणों में 852.056 ग्राम स्मैक कीमती 01 करोड 74 लाख रुपये इस प्रकार *कुल 20 प्रकरणों मे 1,76,04,200 रुपये* के अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया है।



Comments