तूफान और बारिश से गिरा 2 मंजिल मकान,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

ग्राम बघावली में आंधी तूफान और बारिश से गिरा 2 मंजिल मकान, पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने देखा नुकसान
दतिया। सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बघावली में 2 दिन पहले आई तेज आंधी तूफान और बारिश से पीड़ित जसंवतसिंह गुर्जर उर्फ मल्ल का दो मंजिला मकान ढह गया। जिससे जसवंत सिंह गुर्जर को भारी नुकसान हुआ है। आंधी तूफान से मकान गिरने के बाद अब तक पीड़ित को प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली। सोमवार को पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम बघावली पहुंच कर पीड़ित जसवंत सिंह गुर्जर के छतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित को प्रशासन से सहायता दिलाने की बात कही हैं। इस अवसर पर श्री सिंह के साथ ब्लॉक अध्यक्ष देशराज कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इंदरगढ़ हरिमोहन गुर्जर, उधम सिंह नागिल, राजेंद्र नोनेरिया, सरपंच मोहन सिंह गुर्जर,यश राजा धीरपुरा आदि साथ रहे।

Comments