थाना कोलारस पुलिस ने गौवंश से भरे कंटेनर ट्रक को पकडकर 31 गोवंसौं को मुक्त कराया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
कोलारस रिपोर्टर शिवनारायण अग्रवाल 

थाना कोलारस पुलिस ने गौवंश से भरे कंटेनर ट्रक को पकडकर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं ट्रक मे भरे 31 गोवंसौं को मुक्त करा कर गौशाला भेजा।

 कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कन्टेनर ट्रक क्रमांक RJ14GT7119 जिसमें दो व्यक्ति बैठे है उक्त कन्टेनर ट्रक में अवैध रूप से पशु भरे हुये है, जो शिवपुरी से गुना तरफ जा रहा है तब मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के पडोरा चौराहा पहुंचे। तभी थोडी देर बाद ही पडोरा तरफ से एक कन्ट्रेनर ट्रक हमारी ओर आता दिखा जिसे हमराह फोर्स की मदद से पकडा। उक्त दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछा तो कन्टेनर ट्रक चालक ने अपना नाम सलमान पुत्र हुसैन खां उम्र 24 साल निवासी इस्लामपुरा थाना नुक्कड जिला टोंक राजस्थान एवं दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद इरशाद पुत्र पप्पू खांन उम्र 31 साल निवासी वार्ड 01 मोलाना आजाद बगीची मार्ग किला थाना कोतवाली जिला श्योपुर के होना बताये। कंटेनर को चैक किया तो उक्त कन्टेनर ट्रक में 31 नग बैल पाये गये कुल कीमती करीबन 22 लाख रूपये की जप्त की गई। जिन्हे सुरक्षार्थ हेतु श्री बैकुण्ठ धाम ग्राम एनवारा गौशाला बदरवास मे रखवाया गया। आरोपी गणो को गिरफ्तार कर आरोपी गणो के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। इनकी रही सरायनीय भूमिका निरी. गब्बर सिंह गुर्जर, सउनि गुनेश्वर पैंकरा, प्रआर उदय सिंह तोमर प्रआर रविन्द्र बुन्देला, प्रआर रामवरन लोधी, आर निर्मल बारेला आर 1063 शिववीर सिहं थाना कोलारस जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

Comments