KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में कर्मचारियों के समय पर न पहुंचने से मरीजों को लंबी कतारों और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल गुरुवार को एक्स-रे विभाग में बैठे मरीजों ने बताया कि सुबह 9 बजे से बैठे हैं, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है,कोई सुनने वाला नहीं है। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से एक्स- रे विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के आने का समय पूछा तो उन्होंने ने बताया कि सुबह 8:30 बजे कर्मचारियों का आने का समय है। लेकिन अभी तक कर्मचारी क्यों नहीं आते हैं में दिखवाता हूं।
Comments
Post a Comment