दतिया पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सभी ग्रामों का विकास किया है -रघुवीर कुशवाहा।



KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
 
*ग्राम रावतपुरा में पुलिया निर्माण के कार्य का हुआ भूमि पूजन*


पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चितवा रावतपुर को एक नई सौगात दी ग्राम पंचायत चितवा रावतपुरा में 25 लाख रुपए की लागत से आदिवासी डेरा के लिए बनने वाली पुलिया निर्माण की मंजूरी दिलाई इसी के उपलक्ष में भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा नें आदिवासी डेरा के लिए 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमि पूजन किया भूमि पूजन के पश्चात ग्राम वासियों ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का शाल श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने कहा आपके लाडले नेता प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दिन रात दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों की चिंता करते हैं कि हमारे क्षेत्र के ग्रामों का विकास कैसे हो हर ग्राम में पेयजल व्यवस्था हो हर ग्राम के लिए सड़क हो हर ग्राम में स्कूल हो हर ग्राम की गलियों में सीसी रोड हो हर ग्राम में बिजली व्यवस्था हो और हर ग्राम का स्वच्छ वातावरण वह इसलिए की ग्राम जब इन सभी सुविधाओं से जुड़ जाएंगा तो वह आदर्श ग्राम कहलाएंगा पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र और जिले के सभी ग्रामों का बढ़ चढ़कर विकास किया है आज ग्रामों में लगता है की जो सुविधा शहर में वह सुविधा अव ग्रामो में भी है इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी जन भागीदारी अध्यक्ष विपिन गोस्वामी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव जिला मंत्री पुष्पेंद्र रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश यादव जिला मंत्री भानु ठाकुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर बघेल मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल मंडल अध्यक्ष कुलदीप यादव महामंत्री मोंटी मिश्रा सरपंच शैलेंद्र यादव सरपंच सत्येंद्र राय पूर्व सरपंच रामसहय यादव कैलाश बघेल विनोद अहिरवार संघर्ष यादव प्रदीप गुर्जर यशपाल दीपेंद्र पाल चतुर सिंह पाल बीरन पाल सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। 

Comments