सेवड़ा विधायक आशीर्वाद लेने पहुँचे बाबा ने मारे मुक्के।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

सेवड़ा विधायक को मिला आजीब तरीके से आशीर्वाद 

  बाबा का आशीर्वाद लेने पहुँचे सेवड़ा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को बाबा ने मारे मुक्के,
पहनाई गई माला फेंकी l


दतिया जिले के ग्राम बेरछा श्रीमद् भागवत कथा में एक ऐसी विचित्र घटना हो गई जिसकी पूरे जिले में चर्चा है l बेरछा ग्राम में भगवत कथा चल रही है l कथा में भिंड के एक प्रसिद्ध संत आए हुए थे उनका आशीर्वाद लेने गई सेवडा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल पहुँचे l संत सीताराम महाराज को माला पहना कर आशीर्वाद लेने झुके तो संत ने आशीर्वाद देने के बजाए सेवडा विधायक प्रदीप अग्रवाल को  मुक्का मारे और अपने से अलग कर दिया साथ ही उनके द्वारा पहनाई माला को फेंक दिया l वीडियो 4 दिन पुराना है लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l
बताया जाता है कि बाबा सीताराम इसी तरह से अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं आए दिन बाबा की ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है l सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल आशीर्वाद देने के बजाए गुस्से में भगाने के वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है l

Comments