घरेलू गैस सिलेण्ड़र की अवैध काला बाजारी करते पकड़ा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

घरेलू गैस सिलेण्ड़र की अवैध रिफलिंग करते हुए पाये जाने पर 4 सिलण्ड़ेर एवं 3 रिफलिंग की मशीनें जप्त 

दतिया।दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग भाण्ड़ेर के मार्गदर्शन में  गेंदालाल भारती नायब तहसीलदार भाण्ड़ेर एवं पंकज करौरिया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भाण्ड़ेर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 4 पेट्रोल पंप एवं घरेलू गैस सिलण्ड़ेर की अवैध रिफलिंग की जांच की। जिसमें भाण्ड़ेर स्थित पेट्रोल पंपों पर जन सामान्य हेतु पर्याप्त डीजल पेट्रोल का स्टॉक पाया गया।इस दौरान आरिफ मंसूरी घरेलू गैस सिलेण्ड़र की अवैध रिफलिंग करते हुए पाये जाने पर संबंधित से धामन की बगिया से 4 घरेलू गैस सिलण्ड़ेर एवं 3 रिफलिंग की मशीनें जप्त की गई और संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई।

Comments