दतिया में सामूहिक विवाह सम्मेलन: पूर्व गृहमंत्री ने दिए नवदंपतियों को आशीर्वाद।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया, दतिया जिले के ग्राम पंचायत दुर्गापुर में 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना' के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भाग लिया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।डॉ मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक नया जीवन प्रारंभ करने का अवसर दे रही है और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाकर सामूहिक एवं सादगीपूर्ण विवाह की प्रेरणादायी परंपरा को सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का सबसे भावपूर्ण क्षण नवविवाहित जोड़ों के साथ बैठकर स्नेहपूर्वक भोजन ग्रहण करना रहा।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दतिया रघुवीर सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष धीरू दांगी, जनपद अध्यक्ष बृजेश यादव और नगरपालिका अध्यक्ष प्रशांत ढेंगुला भी मौजूद रहे।
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के बारे में*
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत, सरकार नवविवाहित जोड़ों को ₹55,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती

Comments