KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला दतिया द्वारा सेवड़ा स्थित शासकीय गोविंद महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को आंदोलन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्राचार्य मनोज व्यास के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।जिलासंयोजक ध्रुव नीखरा ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा कॉलेज संचालन मनमाने ढंग से किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्राचार्य खुले तौर पर यह कहते हैं कि “मैंने ऊपर से नीचे तक सबको सेट कर रखा है, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता” और कॉलेज उनके अनुसार ही संचालित होगा।एबीवीपी ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी का जवाब एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं दिया गया है। इसके साथ ही अतिथि विद्वानों से शिक्षण कार्य के बजाय अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। विशेष रूप से अतिथि विद्वान दिनेश दोहरे को बाबू के रूप में कार्य कराने का आरोप लगाया गया।
विद्यार्थियों के साथ भी कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है। परिषद के अनुसार, यदि कोई छात्र आवाज उठाता है तो उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती है। कॉलेज में मूलभूत व्यवस्थाओं की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई गई।इस संबंध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दतिया की नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य जय श्री त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रभारी प्राचार्य मनोज व्यास को दायित्व मुक्त करने तथा अतिथि विद्वान दिनेश दोहरे का स्थानांतरण करने की मांग की है।आंदोलन में विभाग संयोजक अभिषेक गुर्जर,जिला एसएफडी संयोजक चिराग गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, छोटू कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, प्रकृति दीक्षित, वंशका श्रीवास्तव, नैन्सी सेन, भूमि रावत, सजल प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment