पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकाण्ड के दो इनामी आरोपी पुलिस ने पकड़े l

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

थाना कोतवाली पुलिस ने कल्लू कुशवाहा हत्याकाण्ड में फरार 5-5 हजार के 2 इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार


घटना का सक्षिप्त विवरण-  दिनांक 31.03.26 को समय करीबन 08.30 बजे कल्लू कुशवाहा पुत्र मदन कुशवाहा निवासी सेवढा चुंगी निदान का कुआ दतिया को आरोपी छोटू कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा , गोलू कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, प्रवीण वाल्मीक व साहब सिह यादव ने घेर कर पुरानी रंजीश पर से कट्टे से जान से मारने की नियत से गोली मारी जो कल्लू कुशवाहा के सिर मे व दाहिने कंधे मे लगी जिससे मौके पर कल्लू की मृत्यु हो गयी । तत्काल सभी आरोपियो के विरूद्ध अप क्र 139/26 धारा 103(1),296(बी),191(2),191(3),190 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । 

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में उक्त प्रकरण में फरार सभी आरोपियानो के गिरफ्तारी के लिये टीम का गठन किया गया व मुखबिरो को एक्टीवेट कर आरोपियो के ठिकानो मे दबिस दी गयी, बाद मुखबिर व तकनीक साक्ष्य के आधार पर  आरोपी 1. उमेश पिता गणेश कुशवाहा उम्र 30 साल निवासी सेवढ़ा चुंगी दतिया 2. प्रवीण पुत्र कैलाश वाल्मीक निवासी रिछरा फाटक दतिया को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी उमेश कुशवाहा से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है। बाद आरोपीगण का जेआर तैयार कर माननीय न्यायालय दतिया पेश किया गए जहां से आरोपीगण को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है ।

 *सराहनीय कार्यवाही-* उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली , उप निरीक्षक अंशुल अरोरा , प्रआर 195 शिव गोविन्द, प्रआर 739 ब्रजमोहन उपाध्याय,आर 698 रविन्द्र यादव, आर 765 आनंद तोमर, आर 695 गोविन्द भदौरिया ,आर 368 अरविन्द रावत ,आर 298 रविन्द्र यादव,आर 778 देवेश शर्मा,आर 435 भरत रावत, आर. 411 वीरेन्द्र सायबर सेल ,आर. चालक 711 धर्मेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

Comments