दतिया जिला न्यायालय के पास पलटी तेज रफ्तार टैक्सी, 6 घायल; एक की हालत गंभीर।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। रविवार दोपहर दतिया जिला न्यायालय के पास एक तेज रफ्तार टैक्सी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में टैक्सी चालक सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी में सवार पांच युवक लिधौरा क्षेत्र के निवासी हैं, जो दतिया के झांसी रोड स्थित स्विमिंग पूल में नहाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जिला न्यायालय के समीप टैक्सी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
हादसे में सत्यम शर्मा (लिधौरा), मयंक शर्मा (लिधौरा), देव गुर्जर (लिधौरा), राघव शर्मा (बड़ोंकला), अनिल प्रजापति (हमीरपुर) एवं आदर्श तिवारी (भिटौरा) घायल हुए हैं। इनमें सत्यम शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जिला चिकित्सालय में अन्य घायलों का उपचार जारी है।

Comments